बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

शराबी पिता ने 8 माह की बच्ची को उतारा मौत के घाट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – मानवता को शर्मसार कर देनेवाली एक जघन्य आपराधिक घटना सामने आई है जिसमें एक निर्दयी शराबी पिता ने अपनी 8 माह की दूधमूही बच्ची को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।

मामला जनपद बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम राहतपुर का है। जहाँ शनिवार की देर सायं मंडावली निवासी मौहम्मद नाजिम शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को मायके से लेने के लिये आया था। पति को नशे की हालत में देख पत्नी ने उसके साथ जाने से मना करते हुए सुबह को स्वयं आ जाने की बात कही।

इससे आग बबूला होकर शराबी नाजिम ने अपनी पत्नी व उसके परिजनों के साथ गाली गलौच व बदतमीजी करते हुए अपनी 8 माह की मासूम बच्ची हिदाया को पत्नी की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गई। सुसरालजनों ने घायल बच्ची को आनन-फानन में नजीबाबाद के एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना के संबन्ध में पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button