बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

चाँदपुर पुलिस ने शातिर चोरों को असलाह व अपाचे बाइक सहित किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – तहसील चाँदपुर में चोरो के बुलन्द हौसलों को परास्त करते हुए पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉक्टर धर्मवीर सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में स्वाट टीम ओर चाँदपुर पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग को बेनकाब करते हुए दो शातिर अपराधी चोरी के दस मोबाइल आठ हजार रुपए ओर दो तमंचों मय कारतूस के गिरफ्तार किया गया है।

विदित है कि पांच जुलाई 2021 को हर्ष कुमार पुत्र खेंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम हिलालपुर थाना चाँदपुर जनपद बिजनौर द्वारा अपनी मोटरसाइकिल के बैग से मोबाइल और आठ हजार रुपये चोरी हो जाने के सम्बंध में थाना क्षेत्र चाँदपुर जनपद बिजनौर में मुकदमा अ. सं. 395/ 2021 धारा 379 भ. द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही में थाना क्षेत्र चाँदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने घटना का अनावरण करते हुए साहिल पुत्र यूनुस व फ़ाज़िल पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी मोहल्ला शाहचन्दन कस्बा थाना चाँदपुर जनपद बिजनोर को धनोरा फाटक के समीप कस्बा चान्दपुर से रात्रि2:30 बजे गिरफ्तार किया।

अपराधियों के कब्जे से चोरी के 09 मोबाइल, नगदी सहित दो तमंचे मय कारतूस एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल ( जिसका जिक्र पूर्व में हुए अपराधों में भी हुआ है) सहित गिरफ्तार किया गया है। चोरी के मोबाइल अवैध शस्त्र बरामदगी के सम्बंध में थाना चाँदपुर पर मु. अ. स. 395/2021 धारा 379/411 भा.द. वि., मु. अ. स. 396/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम तथा मु. अ. स. 397/2021 धारा 3/25 बनाम मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Chandpur police arrested vicious thieves with weapons and Apache bike
चाँदपुर पुलिस

अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वाट टीम व चाँदपुर पुलिस को बताया कि वह दोनों मिल कर राहगीरों व अन्य व्यक्तियों से मोबाइल व नगदी आदि चोरी करते हैं। इनके द्वारा 05:07: 2021 को जंगल ग्राम हिलालपुर से दुधिया की मोटरसाइकिल से बंधा हुआ थैला भी चोरी किया था जिसमे एम आईं का मोबाइल व आठ हजार रुपये रखे थे। जिसका दोनो ने आपस मे बटवारा कर दिया था। पूर्व में भी हल्दौर के थाना क्षेत्र अट्टा मंदिर के पास भी अपने 15: 20 साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। हल्दौर थाना क्षेत्र के आरोपियों की तलाश चल रही हैं।

उक्त घटना को बेनकाब करने में स्वाट टीम उप निरीक्षक मनोज परमार, कांस्टेबल मो.खालिद कांस्टेबल बेताब ज्वाला,कांस्टेबलअरुण कुमार, रहीस अहमद रंजीत कुमार,चालक कपिल कुमार सहित चाँदपुर थाना प्रभारी पंकज तोमर उप निरीक्षक उमेश चन्द्र उप निरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल नेत्रपाल राठी, विकास त्यागी, अंकित कुमार, सोनू कुमार को उत्साह वर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने नगद 5000₹रुपये पुरुस्कार प्रदान किया।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button