बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के राजा अब भारतीय जनता पार्टी के साकेंद्र प्रताप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – साकेंद प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में साकेंद्र प्रताप सिंह को 30 वोट मिले तो उनकी प्रतिद्वंद्वी चरणजीत कौर को 25 वोट मिले। आरओ डीएम और एआरओ सीडीओ ने जीत का प्रमाण पत्र साकेंद्र प्रताप सिंह को दिया।

शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए साकेंद प्रताप सिंह और चरणजीत कौर आमने-सामने थे। 11 बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान हुआ। कुल 56 जिला पंचायत सदस्यों में से 55 ने मतदान किया। साकेंद के पक्ष में 30 जिला पंचायत सदस्यों ने वोट किया तो प्रतिद्वंदी चरणजीत के पक्ष में 25 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। 3 बजे के बाद मतदान मतगणना शुरु हुई।

साकेंद प्रताप सिंह को 30 और चरणजीत को 25 वोट मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष बनते ही साकेंद्र प्रताप सिंह को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बनते ही उनके समर्थकों की भीड़ कलक्ट्रेट में जुट गई। उनके समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई दी।

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button