बिजनौर – नगीना के सपा विधायक मनोज पारस सपा जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन समेत पांच लोगों पर महिला जिला पंचायत सदस्य सोनम चौधरी के पति ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार हल्दौर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य सोनम चौधरी के पति मदन पाल सिंह उर्फ बबलू चौधरी ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी शिकायत में कहा है कि गत 19 जून को वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से बिजनौर आए थे।
इसी बीच वहां गाड़ी से पहुंचे विधायक मनोज पारस सपा जिलाध्यक्ष राशिद व 3 लोगों ने उन्हें बातों में लगा लिया इसके बाद उन्हें उनकी पत्नी को अपने गाड़ी में डाल दिया और उनका अपहरण कर पंजाब ले गए। जहां प्रताड़ित किया गया। मदन पाल ने बताया की किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटने में कामयाब हुए मगर उनकी पत्नी अभी भी इनके चंगुल में है वह अपनी पत्नी को बरामद करने के लिए पुलिस को तहरीर दे चुके हैं। जिस पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया उधर इस मामले में मनोज पारस राशिद हुसैन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया मगर इनसे संपर्क नहीं हो पाया।


















