बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजनौर : पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक ने खुद को मारी गोली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर- नूरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम दबखेड़ी में पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मामला आज रविवार का है। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दबखेड़ी निवासी अंकुल (28 वर्ष) की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर शाम करीब तीन बजे उसने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल हुए अंकुल को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अंकुल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी और उसके छह साल का एक पुत्र है। मृतक की माँ ने रोते हुए बताया कि बेटे ने चारपाई पर लेटकर उसकी आँखों के सामने खुद को गोली मारी। उसे कुछ कहने अथवा बचाने का मौका ही नहीं मिला। अंकुल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button