बिजनौर – अपमान का तंज झेल रहे एक किशोर ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पूर्व किशोर पर मोबाईल फोन की चोरी का आरोप लगा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मामला जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी गाँव का है जहाँ तीन दिन दिन पूर्व महेंद्र सिंह के पुत्र दीपांशु पर एक मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा था। जिस पर दीपांशु ने साफ-साफ कह दिया था कि मोबाइल उसने चोरी नहीं किया । बावजूद इसके पड़ोसी बार बार उसे अपमानित कर रहे थे।
आरोप है कि बार बार अपमानित होने से तंग आकर किशोर ने जंगल में पॉप्लर के पेड़ से लटक कर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपांशु सुबह से लापता था। जिसकी वे तलाश कर रहे थे। जंगल में काम करने गये किसानों ने उसके शव को पेड पर लटका देख उन्हें सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल सच्चाई तक पहुंचने के लिये जांच पड़ताल में जुटी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















