बिजनौर – जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गाँव खतापुर निवासी दूधिया राजवीर पाल की गाँव से लगभग आठ सौ मीटर की दूरी पर मुकरपुर मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर की हत्या कर दी। खून से सनी दूधिया की लाश सडक किनारे पडी मिली। राजवीर गाँव में डोर टू डोर दूध बेचने का काम करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा स्थानीय पुलिस को केस का खुलासा करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस संबन्ध में पुलिस अधीक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि राजवीर को पीछे से गोली मारी गई है। प्रथम दृष्टिया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। घटना के खुलासे के लिये तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्दी ही अभियुक्तों को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















