सादगी के साथ मनाया गया कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन
नजीबाबाद – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी सादगी से मनाते हुए गरीबो को आटे के बैग वितरित किये। इस दौरान कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की।शनिवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फ़हीम अहमद के आह्वान पर नगर के मौहल्ला मुगलूशाह निवासी युवा कांग्रेस नेता अमज़द सिद्दीकी के निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाते हुए गरीबो को आटे के बैग वितरित किये।
इस दौरान कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी हनीफ सिद्दीकी ने सभी से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमज़द सिद्दीकी, हाजी हनीफ सिद्दीकी, नईमुल अख्तर, नदीम फारुकी, हिफजुर्रहमान फरीदी, शाही अराफ़ात आदि मौजूद रहे।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















