अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन बच्चों के लिए ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन
नहटौर- एमकेडी अग्रिम एकेडमी की नहटौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन बच्चों के लिए ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में योग की क्रियाओं के जरिए बच्चे को योग के महत्व के बारे में बताया गया। इस शिविर में अभिभावक और बच्चों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया तथा बच्चों की मानसि एकाग्रता, स्मरण शक्ति, शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने और अध्ययन के तनाव व थकान को दूर करने ताड़ासन, भुजंगासन धनुरासन, नमस्कार आसन जैसे योग क्रियाएं करवाई गई बच्चों ने पूरे मनोयोग से प्राणायाम, कृपाल भारती और ओम उच्चारण किया।
इसके तहत बच्चों से कई प्रश्न पूछे गए। इस योग शिवर मेंदीयाचौधरी, हार्दिक, आराध्या, शौर्य रुद्राक्ष, यशी, मो.शाद, काव्या , गौरी शर्मा, गार्गी, अपर्णा पाल, शब्द कुमार, ललित, लक्ष्य, मोक्ष, विधि, अवनित्यागी, तनिश, ख्याति त्यागी, इशिका सिंह, रोनिक, करुणा, सत्यम, शौर्य,लविश , काव्या, ऋतिक, श्लोक, मयंक, रिधिका,गार्गी, रिया चौधरी आदि बच्चे रहे। स्कूल डायरेक्टर राजेश अग्रवाल जी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है योग एक मानस शास्त्र है जिसमें मन को संयत करना और पाशविक वृत्तियों से खींचना सिखाया जाता है। जीवन की सफलता, किसी भी क्षेत्र में संयत मन पर भी निर्भर करती है।योग शरीर मन आत्मा और नियंत्रित करने में मदद करने के साथ श्वसन तंत्र को मजबूत करता है


















