ग्रामीण किसी भी योजना की जानकारी के लिए सीधे संपर्क करे- ग्राम विकास अधिकारी
धामपुर – ब्लॉक अल्हैपुर की ग्राम पंचायत बसेड़ा नारायण, अलादीनपुर भोगी,टिवड़ी आदि में आज ऑन लाइन शपथ हुई। इस अवसर पर एडीओ अनिल कुमार ने सभी प्रधानों को निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की सभी ने शपरह ग्रहण करने के बाद एक दूसरे को मिस्ठान खिलाकर खुशियों का इज़हार किया इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी हिंमाशु चौहान ने बताया के कोई व्यक्ति अगर प्रधान के अलावा आपके घर या गाँव मे कोई स्किम बताता है।
तो तत्काल प्रधान या मुझे जानकारी दे। किसी को कोई भी कागज़ जमा ना कराये लगभग सभी गांव में कुछ दलाल लोग मकान, पेंशन, और गरीबो की शादी के लिए स्कीम बताकर पैसे ऐठ ले जाते है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। हिमांशु चौहान ने बताया के जो भी जानकारी गाँव की लेनी हो तो सीधे मुझसे संपर्क करें। सारे काम निःशुल्क किये जायेंगे। और गाँव को सुंदर बनाया जायेगा। गरीबो को सभी योजनाओ का लाभ दिलाया जायेगा।


















