नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

सिपाही अवनीश कुमार यादव ने खून देकर बचाई बुजुर्ग की जान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


नजीबाबाद: पुलिस का नाम आते ही एक अजीब और अलग सी छवि हमारे दिमाग में बन जाती है कुछ लोग तो पुलिस का नाम आते ही अजीब सा मुंह बना लेते हैं इस करोना काल मैं लगे लोकडाउन और कर्फ्यू मैं हमने पुलिस के दो चेहरे देखे हैं कुछ में बेहद इंसानियत भरी और कुछ कठोर।


इस करोना काल में बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह और बिजनौर में तैनात थाने में प्रभारी निरीक्षण एस आई .एस एस आई व कॉन्स्टेबल जिस प्रकार अपने कर्तव्य को निभाया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है कई दिनों से जलालाबाद चौकी प्रभारी वह स्टाफ नगर के मदद सोसाइटी के साथ क्षेत्र के गरीबों और बीमार लोगों को खाना बांट रहे हैं जिसमें मदद सोसाइटी के मेंबर्स immy इमरान खान वह बहार आलम आमिर सोहेल साथ में कार्य कर रहे हैं।


आज ऐसी ही एक घटना पूरे बिजनौर पुलिस का सर फक्र से एक बार फिर ऊंचा कर दीया। एक बुजुर्ग नजीबाबाद निवासी जिसको ब्लड की जरूरत पड़ी जो कि हरिद्वार रोड पर आजाद हॉस्पिटल में भर्ती है डॉक्टर द्वारा बताया गया बुजुर्ग के अंदर खून की कमी है अगर तुरंत खून नहीं मिला तो जान को भी खतरा हो सकता है इस खबर को सुनते ही जलालाबाद चौकी पर तैनात अवनीश कुमार यादव तत्काल मदद ग्रुप से कांटेक्ट किया और बुजुर्ग को खून देकर उनकी जान बचाई।


अवनीश कुमार यादव पारा इस कार्य की शहर भर में चर्चा हो रही है वही लोग कह रहे हैं कि अभी लोगों के अंदर इंसानियत बाकी है अनीश कुमार यादव ने जिस प्रकार बुजुर्ग को खून दीया उसके लिए बुजुर्ग के परिजनों ने उनका शुक्रिया अदा कर उनको अल्लाह का भेजा हुआ फरिश्ता बताया।

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button