भाजपा नामित सभासद दीपक कुमार के द्वारा सड़क कार्य शुभारंभ किया गया, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

नजीबाबाद: नगर पंचायत जलालाबाद के क्षेत्र वार्ड नंबर 2 मोहल्ला गुलिस्तान में सीसी रोड का कार्य प्रारंभ हुआ जिसका शुभारंभ भाजपा नामित सभासद दीपक कुमार, दिनेश प्रधान ने किया इस सीसी रोड के बनने से मोहल्ले वासियों को बहुत राहत मिलेगी सीसी रोड के बनने से पहले इसमें इंटरलॉकिंग ब्लॉक बिछा हुआ था! जो जगह-जगह से टूट गया था और नीचे दब गया था जिससे क्षेत्र वासियों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था।
नई सीसी सड़क के बनवाने में भाजपा के नामित सभासद दीपक कुमार ने बहुत प्रयास किया जो अब नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह और चेयरपर्सन सायरा अंसारी के माध्यम से यह नई सीसी रोड़ बन रही है! जिससे क्षेत्र में भाजपा के नामित सभासद दीपक कुमार की बहुत प्रशंसा हो रही है वही दीपक कुमार का कहना है, कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और निरंतर प्रदेश और क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है, और प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में विकास करा रहा है! जिससे आम जनमानस को राहत मिले भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी हैं।
मैं दिन-रात जलालाबाद क्षेत्र के विकास के और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास कर रहा हूं! जिसका फल आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा.! सीसी रोड के कार्य प्रारंभ में भाजपा के नामित सभासद दीपक कुमार,फैसल ठेकेदार, नहींम अहमद, वसीम राईन, और क्षेत्र के गणमान्य लोग जिसमें वाल्मीकि समाज के प्रधान दिनेश कुमार जी, महेंद्र सिंह, हरिराम, राजेश कुमार,अमित कुमार, सनी, परविंदर सिंह, अमर कुमार, विशाल,सोनू, प्रीतम सिंह, राजीव, रामे, दीपचंद, पप्पू,राजू, राजकुमार, नीटू, सचिन, बड़ी संख्या में मोहल्ले व क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















