धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending
हिन्दू रक्षा सेना महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज का जन्मदिन मनाया
धामपुर: हिन्दू रक्षा सेना महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों ने आज हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया।
इस मौके पर हिंदू रक्षा सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या चौधरी और अन्य पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर ईश्वर से राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी की दीर्घायु की कामना की तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रीमती रेनू चौधरी, श्रीमती बीना रस्तोगी श्रीमती सोनिया शर्मा आदि ने भाग लिया।


















