कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पंचम राम ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते मूल्य को लेकर किया धरना प्रदर्शन
गोंडा: जिले के मनकापुर में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पंचम राम ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पेट्रोल डीजल के बढ़ते मूल्य को लेकर मनकापुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार में हो रही पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडर की बढ़ते मूल्य को लेकर अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए अपने निवास स्थान से मनकापुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
जिससे पेट्रोल पंप पर देखते ही देखते लोगों की गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली जिसको देखते ही मनकापुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर धरने पर बैठे ब्लॉक अध्यक्ष पंचम राम को फौरन धरना स्थल खाली करने का आदेश दिया पुलिस बल देखते हुए पंचम राम ने लोगों से भाजपा सरकार के इस बढ़ते हुए दामों को लेकर उनका खंडन करने की अपील करते हुए धरना स्थल खाली किया साथ ही उन्होंने जनता से यह भी अनुरोध किया कि अगर आप चुपचाप बैठ गए आने वाले समय में यह सरकार आपको एवं आपके परिवार को सड़क पर लाकर छोड़ेगी यह अपील करते हुए पंचम राम व उनके कार्यकर्ता वहां से चले गए।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















