अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी: सुंदरपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, SOG-2 ने मारा छापा, 4 युवक और 2 युवतियां गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

  • पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद भी वाराणसी में देह व्यापार सक्रिय, CP संवाद नंबर की सूचना पर हुई कार्रवाई, LIU और स्थानीय पुलिस बेखबर

वाराणसी :- धर्म की नगरी काशी में पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बावजूद देह व्यापार का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके का है, जहां एसओजी (SOG) द्वितीय की टीम ने छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

CP संवाद नंबर पर मिली थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर (CP) द्वारा जारी ‘संवाद नंबर’ पर स्थानीय नागरिकों ने सुंदरपुर स्थित सन फ्लावर एकेडमी के पास चल रहे अनैतिक कार्यों की सूचना दी थी। इस गोपनीय सूचना के आधार पर एसओजी-2 की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और दीपक सिंह नामक व्यक्ति के मकान पर छापा मारा।

आपत्तिजनक सामग्री के साथ 6 गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 युवकों और 2 युवतियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को घटना स्थल से भारी मात्रा में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों से फिलहाल पूछताछ जारी है।

LIU और बीट पुलिस की विफलता

इस कार्रवाई ने स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) और बीट के चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि जिस इलाके में महीनों से अनैतिक देह व्यापार का अड्डा चल रहा था, उसकी भनक स्थानीय पुलिस और LIU को क्यों नहीं लगी? क्या यह पुलिस की लापरवाही है या फिर जानबूझकर इस सूचना को दबाया गया था, यह जांच का विषय है।

मकान मालिक पर कसेगा शिकंजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी भेलूपुर, गौरव कुमार स्वयं आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मकान मालिक दीपक सिंह की इस पूरे रैकेट में क्या भूमिका थी। क्या उसे घर में चल रही इन गतिविधियों की जानकारी थी? यदि मकान मालिक की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवा

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button