नीमा वाराणसी ने मनाया 78वां नीमा स्थापना दिवस,चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

स्वस्थ जीवनशैली से हृदय रोगों से बचाव संभव – डॉ.राम मूर्ति सिंह ||
नीमा वाराणसी के कार्यक्रम में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की शुरुआत,कई डॉक्टर सम्मानित ||
चिकित्सकों की समस्याओं व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर हुई सार्थक चर्चा,नीमा का आयोजन सफल ||
वाराणसी में नीमा का गरिमामय कार्यक्रम सम्पन्न,बड़ी संख्या में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग ||
वाराणसी :- नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) स्थापना दिवस 13 अप्रैल की पूर्व संध्या पर नीमा वाराणसी की जिला शाखा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात फिजीशियन एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.राम मूर्ति सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे | डॉ.राम मूर्ति सिंह ने अपने वक्तव्य में संतुलित खान- पान एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों से बचाव पर महत्वपूर्ण जानकारी दी वहीं डॉ.अरविंद कुमार सिंह ने चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान, सहयोग तथा पंचवर्षीय रजिस्ट्रेशन से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे |
अध्यक्ष डॉ आर के यादव ने नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के देश भर में सदस्यों की संख्या,शाखाओं की संख्या,स्थापना के उद्देश्य,उसके प्रयोजन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया | इस अवसर पर नीमा के संस्थापक सदस्य डॉ.नानंदलाल गुप्ता की स्मृति में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत डॉ.डॉली श्रीवास्तव,डॉ.समीर राठौर,डॉ.मुख्तार अहमद एवं डॉ.सगीर अशरफ को सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.आर.के.यादव ने,सचिव डॉ विनय पाण्डेय ने तथा उपाध्यक्ष डॉ.एम.ए.अज़हर ने संचालन किया | डॉ विनय पाण्डेय ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाते हुए HFR एवं HPR के बारे में बताया तथा हमारे चिकित्सकों को इस प्रक्रिया कैसे पूरा करना है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इस विषय को बड़ी सरलता से प्रस्तुत किया |
अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष डॉ बी एन रॉकी ने तथा संयुक्त सचिव डॉ फैसल रहमान ने किया | आज के कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर डॉ प्रेमचंद गुप्ता तथा डॉ डी एन सिंह रहे | डॉ एस आर सिंह तथा डॉ जे पी गुप्ता ने नीमा संगठन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए | धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने किया बड़ी संख्या में नीमा वाराणसी के चिकित्सकों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ||




























