नागपुर नेशनल में चमकी वाराणसी की जागृति यादव,जीता ब्रॉन्ज मेडल,बढ़ाया शहर का मान

जागृति यादव का दमदार प्रदर्शन,जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में कांस्य पदक हासिल ||
महादेव सूर्या विनायक एकेडमी की खिलाड़ी जागृति यादव ने रचा इतिहास, जीता कांस्य ||
जूनियर नेशनल में जागृति यादव का शानदार प्रदर्शन,कांस्य पदक पर कब्जा ||
चार मुकाबलों में शानदार लड़ाई,जागृति यादव ने देशभर में बढ़ाया काशी का मान ||
मेहनत और लगन का फल जागृति यादव ने नेशनल बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक ||
वाराणसी /नागपुर :- स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी जागृति यादव ने 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित जूनियर बालक और बालिका नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया | इन्होंने अपनी पहली फ़ाइट आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी को आरएस सी मार के जीती दूसरी फ़ाइट कर्नाटका के खिलाड़ी को फास्ट राउंड में आरएस सी मार के जीती तीसरी फ़ाइट मणिपुर की खिलाड़ी को एक तरफ़ा हराकर जीत हासिल अंत में इनको अपनी चौथी फ़ाइट में हार का सामना करना पड़ा फिर भी इन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है |
महादेव सूर्या विअनायक बॉक्सिंग एकेडमी की नियमित खिलाड़ी जागृति यादव ने अपनी मेहनत,अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की | उनके कोच दिलीप कुमार सिंह ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जागृति में आगे और भी बड़े मुकाम हासिल करने की क्षमता है | जागृति के पिता मनसा यादव और माता रेखा यादव ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया वहीं दादा राजनाथ यादव और दादी मालती देवी ने भी आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की | यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है |
जागृति की इस उपलब्धि पे बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार ने दिया हार्दिक बधाई | वाराणसी बाक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलू मिश्रा और सचिव जनार्दन यादव ने दी बधाई और अंत में एकेडमी के मुख्य संरक्षक शशिकांत पाण्डेय ने कोच और खिलाड़ी दोनों को बधाई दिया ||




























