वाराणसी/उत्तरप्रदेश

प्रधानमंत्री के संबोधन ने भरा नारी शक्ति में नया उत्साह

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

लोकसभा से लेकर पंचायतों तक महिलाओं की गूँज,’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से मिला ऐतिहासिक अधिकार ||

सर्किट हाउस में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा |

वाराणसी :- सर्किट हाउस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया | महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई लगभग 250 महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना और सरकार की नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई | इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने आरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को केवल आश्वासन नहीं बल्कि वास्तविक ‘शक्ति’ दी है उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक युगांतरकारी कदम है अब हमारी माताएं-बहनें पंचायत चुनावों के साथ-साथ संसद और विधानसभाओं में भी 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ राष्ट्र की नीति निर्धारण में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएंगी उन्होंने आगे कहा कि पंचायत स्तर से शुरू हुई महिलाओं की भागीदारी अब देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा तक पहुँच रही है जो महिला सशक्तिकरण का विश्वव्यापी उदाहरण है |

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन से आज राजनीति का चेहरा बदल रहा है महिलाओं की विधायी भागीदारी बढ़ने से समाज के विकास की गति दोगुनी होगी | कार्यक्रम संयोजिका साधना वेदांती ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था से लेकर देश की सर्वोच्च विधायी संस्थाओं तक महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया गया आरक्षण भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और मजबूत बनाएगा | क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने अपने उद्बोधन में योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की नारी आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रही है |

अदिति सिंह पटेल उन्होंने कहा कि शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों ने महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयां दी हैं तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया और कहा कि आज भाजपा के शासन में नारी शक्ति का वास्तविक वंदन हो रहा है | सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने उज्ज्वला योजना,मुद्रा लोन और स्वयं सहायता समूहों की सफलता पर चर्चा की | अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने आह्वान किया कि महिलाएं इन क्रांतिकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की ध्वजवाहक बनें कई महिलाओं ने गीत और लोरी गाकर अपनी अपनी खुशी का इजहार किया |

इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरू सिंह,प्रज्ञा पाण्डेय, रिचा सिंह,विभव सिंह,अनीशा शाही,साधना पाण्डेय,सारिका गुप्ता,अंजू मिश्रा,उषा सिंह,पूजा सिंह,निर्मला पाण्डेय,मीना यादव, मंजू सिंह,चंद्रशेखर उपाध्याय, अवधेश राय,प्रमील पाण्डेय एवं पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी,महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं एवं महानगर की प्रबुद्ध नागरिक जन उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button