वाराणसी में संत नरहरी चेतना मंच का विस्तार,नए पदाधिकारियों की घोषणा

समाजसेवा के उद्देश्य से संगठन का विस्तार,आशुतोष सेठ बने जिलाध्यक्ष और अमन सेठ को मिली आईटी सेल की कमान ||
संत नरहरी चेतना मंच ने बढ़ाया कदम,वाराणसी में नई टीम का गठन ||
संघर्ष और निष्ठा का सम्मान,संगठन में नई नियुक्तियों से बढ़ी मजबूती ||
वाराणसी:- संत नरहरी चेतना मंच के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में संस्था के संस्थापक एवं अधिवक्ता, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता किशन सेठ द्वारा वाराणसी जनपद में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है | इस अवसर पर आशुतोष सेठ को वाराणसी का जिलाध्यक्ष तथा अमन सेठ स्वर्णकार को जिला आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया | यह दायित्व उन्हें समाज एवं समाजवादी पार्टी के प्रति उनकी संघर्षशील,निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए सौंपा गया है |
संस्थापक किशन सेठ ने कहा कि संत नरहरी चेतना मंच समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है | संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सामाजिक समरसता और जनसेवा को मजबूती प्रदान करना है उन्होंने आगे बताया कि संस्था उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति करेगी जिससे संगठन का विस्तार व्यापक स्तर पर किया जा सके उन्होंने कहा कि जो लोग समाज एवं समाजवादी विचारधारा में आस्था रखते हैं उन्हें संगठन में जोड़कर जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा |
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया ||


















