वाराणसी/उत्तरप्रदेश

इनरव्हील क्लब बनारस 312 द्वारा श्रीराम मंदिर में फूलों संग होली का आयोजन,क्लब ने पुजारी को भेंट किया सीलिंग फैन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

होली के रंगों संग सेवा का संगम, इनरव्हील क्लब का सराहनीय प्रयास ||

फूलों से खेली होली,समाजसेवा में भी आगे आया इनरव्हील क्लब बनारस 312 ||

उत्साह और सेवा भावना के साथ मना “फूलों के संग होली” कार्यक्रम ||

वाराणसी :- इनरव्हील क्लब बनारस 312 द्वारा मंगलवार को जगतगंज स्थित श्री राम मंदिर में फूलों के संग होली कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया | इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने फूलों से होली खेलकर आपसी सौहार्द और उत्साह का संदेश दिया | कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए इनरव्हील क्लब बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंदिर के पुजारी को एक सीलिंग फैन भेंट किया | सुषमा सिंह काशी में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में जानी जाती हैं और समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती रहती हैं |

इस आयोजन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुषमा सिंह,वंदना रघुवंशी, लक्ष्मी पाठक,नमिता सिंह,नलिनी पाठक,रेखा सिंह,उषा परिहार, किरन सिंह,गुड़िया रस्तोगी एवं शिखा वर्मा,ज्ञानीष वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं | कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सेवा भावना के संदेश के साथ हुआ ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button