वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पुलिस पर्यटक सहायता केन्द्र नमोघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ ने पर्यटक के गुम हुए सामान को सकुशल लौटाया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- पुलिस पर्यटक सहायता केन्द्र नमोघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ ने पर्यटक के सामान की गुम होने की सूचना मिलते ही अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कुछ ही समय उपरांत गुम हुआ सामान को सकुशल बरामद कर पीड़ित को सौपा | बताया गया की उड़ीसा से आए पर्यटक अक्षय कुमार दास पुत्र संतोष दास निवासी राउरकेला ने पुलिस पर्यटक सहायता केन्द्र नमोघाट पर अपने माता के पर्स गुम होने की सूचना दर्ज कराई जिसमें उनकी माता की हाई बीपी की दवाई,मोबाइल व अन्य जरूरी सामान था | इस सूचना पर नमो घाट पर्यटक चौकी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गुम हुए पर्स को ढूंढकर सकुशल सुपुर्द किया गया | पीड़ित परिवार ने अपना गुम हुआ सामान पाकर उपनिरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ सहित पुलिस पर्यटक सहायता केन्द्र नमोघाट की पुलिस टीम को बहुत बहुत धन्यवाद दिया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button