वाराणसी/उत्तरप्रदेश
पश्चिम बंगाल के सपा के प्रदेश अध्यक्ष का काशी आगमन आज

वाराणसी :- पश्चिम बंगाल ( कोलकाता ) के प्रदेश अध्यक्ष मानस भट्टाचार्य का मंगलवार को काशी आगमन होगा | सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने बताया कि पश्चिम बंगाल प्रदेश के सपा के प्रदेश अध्यक्ष मानस भट्टाचार्य दस मार्च मंगलवार को सायंकाल बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे | एअरपोर्ट से वह होटल मे रूकेगे एवं बुधवार प्रातः बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे व दोपहर मे पार्टी कार्यकर्ताओ एवं नेताओ से मुलाकात के पश्चात वह प्रयागराज मे बैठक मे सम्मलित होकर सायंकाल एयरपोर्ट से कोलकाता प्रस्थान करेंगे ||


















