AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नगीना देहात के अन्तर्गत घटी घटना में साइकिल से अपने घर लौट रहे बालक को ओवर लोड गन्ने के ट्रक ने रौंद दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जनपद बिजनौर के थाना नगीना देहात क्षेत्रान्तर्गत नजीबाबाद-नगीना रोड पर गांव सत्तार वाला निवासी साकिब पडौस के गाँव रावल खेडी से साइकिल द्वारा अपने घर आ रहा था। जब वह अपने गाँव के सामने पहुंचा तो साकिब को गन्ने से भरे ओवर लोड ट्रक ने रौंद दिया। घटना में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता लगते ही परिजनों सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये।
इस दौरान ट्रक ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















