कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

कन्नौज एडीएम ने केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – कन्नौज में एडीएम ने केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर दवाओं की कालाबाजारी और अधिक रेट पर बेचे जाने को लेकर सख्त हिदायत दी एवं इसकी हकीकत को जानने के लिए एक टीम बनाकर जिले में छापामारी अभियान शुरू कराया एडीएम ने यह कदम तब उठाया जब सोशल मीडिया पर दवाओं के अधिक रेट पर मिलने और उनकी कालाबाजारी को लेकर कई मैसेज वायरल हो रहे थे

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर कोबिड की आवश्यक दवाओं को एमआरपी से अधिक रेट पर बेचे जाने और कालाबाजारी को लेकर कुछ मैसेज वायरल हो रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज को संज्ञान में लेते हुए अपर जिला अधिकारी गजेंद्र कुमार ने केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर मामले से उनको अवगत कराया।

ऐसा मामला सामने आने पर उनको सख्त कार्यवाही की हिदायत दी । मामले में अपर जिला अधिकारी गजेंद्र कुमार ने केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग कर उनको शख्त हिदायत देते हुए कहा कि आवश्यक दवाओं की कालाबाजारी और एमआरपी से अधिक रेट से ज्यादा दामों में दबाये नहीं बेची जाएंगी और अगर कोई आपदा को अवसर बनाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी । साथ ही सभी मेडिकल स्टोर आवश्यक दवाओं को जरूर रखें ।

इसके साथ ही उन्होंने वायरल मैसेजों की जांच के लिए जिले में अलग अलग टीम बनाकर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी अभियान शुरू कराया । जिसमें उप जिलाधिकारी से लेकर नायब तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारी सहित अन्य लोगों ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर वहां की हकीकत को समझा और एमआरपी से अधिक बेच रहे चीजों पर सख्त हिदायत दी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button