धामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इंसान नही कुत्ते कर रहे आराम
AIRA NEWS NETWORK – जैसा कि आप सभी जानते है। कि सरकारी अस्पतालों में कोई डॉक्टर किसी मरीज को देखने के लिए तैयार नही है। यहाँ तक के अपना फोन भी उठाने ठीक नही समझते है। और बिना अस्पतालों में जाये उनकी हाजरी नोकरी पूरी मिल जाती है। इस बक्त सबसे बड़ा और गलत अगर कोई कर रहा है। तो वो सिर्फ डॉक्टर है। जिसे भगवान का दर्जा दिया गया है। लेकिन डॉक्टर लोग इतने डरे हुए है। कि लोगो को अपने मरीजो को खुद ऑक्सीजन व दवाई देनी पड़ रही है।
जनता झुलस रही है। मर रही है। इसका जिम्मेदार कौन है। डॉक्टर या सरकार। लोग अपना ईलाज गाँव के डॉक्टरों से खेतों में जा जाकर करा रहे है। पिछले कुछ दिन पहले भी धामपुर स्वास्थ्य केंद्र में बताया गया था कि 30 अप्रैल तक कोई वैक्सीन नही है। सरकार ने कुछ मुहैया नही कराया आज भी यही बात सूत्रों के हवाले से पता चली की कोई दवाई हमारे यहाँ नही है। सरकार सरकारी अस्पतालों पर क्यू अपना शिकंजा नही कश पा रही है। एक और उत्त्तर प्रदेश के मान्य मुख्यमंत्री जी कहते है 18 साल से ऊपर के हर व्यक्ति के वैक्सीन लगनी चाहिये।
लेकिन जब वैक्सीन अस्पतालों में है, ही नही तो कैसे लग पाएगी। पता नही भारत देश मे किया हो रहा है। किया चल रहा है। सबकी समझ से बात बाहर है। नीचे से ऊपर तक हर अधिकारी एक नई बात बताता है। इंसानो के लिए अस्पतालों में जगह नही कुत्ते कर रहे आराम वा रे वा योगी सरकार।
“जनता ले रही आखरी सांस कुत्ते कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र में आराम वा रे वा योगी सरकार”


















