नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

चोरी की तीन बाइक सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

चोरी की तीन बाइक सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार।

नूरपुर।थाना नूरपुर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चोरी रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ धामपुर रोड स्थित उत्सव मैरिज हॉल के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को दबोच लिया।पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने नाम विशाल पुत्र मुकीम निवासी ग्राम उमरी, थाना नूरपुर,राजन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम उमरी, थाना नूरपुर. मल्लू पुत्र राकेश निवासी ग्राम अलीनगर पालनी, थाना नूरपुर, नौशाद कबाड़ी पुत्र मक्सूद निवासी ग्राम दरियापुर, थाना नूरपुर बताया पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद तीनों मोटरसाइकिलें उन्होंने नूरपुर, स्योहारा और हरिद्वार से चोरी की थीं। इनमें से एक बाइक करीब दो माह पहले थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्रीन मैरिज हॉल के पास से, दूसरी बाइक एक माह पहले कस्बा नूरपुर से और तीसरी बाइक हरिद्वार से चोरी की गई थी।इन घटनाओं के संबंध में थाना नूरपुर पर वादी हरिओम पुत्र बाबूलाल सिंह थाना स्योहारा पर मोहसिन पुत्र मुन्तियाज अहमद की तहरीर पर मुकदमे पंजीकृत हैं। हरिद्वार से संबंधित बाइक चोरी की जांच जारी है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button