जसपुर-उत्तराखण्ड

चुनावी रंजिश मेँ ग्राम पंचायत सदस्य को घर मेँ घुसकर पीटा, और की लूटपाट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जसपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,ग्राम खेड़ा निवासी नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य ने अपने विपक्षियों पर चुनावी रंजिश के कारण उसके घर में घुसकर उसके व उसके परिजनों के साथ पिटाई करने का आरोप लगाया है।
ग्राम खेड़ा लक्ष्मीपुर, जसपुर निवासी मुस्तकीम अहमद पुत्र मुन्ना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और गांव का सारिक पुत्र शमीम अहमद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में ग्राम खेड़ा लक्ष्मीपुर के वार्ड नं. 1 से ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर प्रत्याशी थे, जिसमें वह विजयी घोषित हुआ है, जिससे सारिक उससे रंजिश रखने लगा।
मुस्तकीम ने बताया कि दिनांक 31.07.2025 की शाम के लगभग 6ः30 बजे जब वह अपने घर पर पहुंचा तभी हारने वाला प्रत्याशी सारिक पुत्र शमीम अहमद अपने भाईयों साहिब, शाकिब पुत्रगण शमीम अहमद व साहिल पुत्र आबिद, मुसाहिद हुसैन पुत्र आबिद, शाहीन जहां पत्नी शमीम अहमद व फईम पुत्र कदीर, वसीम पुत्र शकील व 5-6 अन्य व्यक्तियांें के साथ अपने हाथों में लाठी डन्डे व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आये और आते ही उसे व उसके घरवालों को मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे।

मुस्तकीम ने बताया कि साहिब ने अपने हाथ में लिये छुरे से उसकी पत्नी नाजमा व पुत्रवधु आसिया पर वार किया, जिससे उसकी पत्नी नाजमा व पुत्रवधु आसिया के हाथ में गम्भीर चोट आयीं तथा साहिब ने उसके गले में पड़े हार भी तोड़ डाले तथा नीचे गिराकर उसे लात घूंसों से मारा पीटा। सारिक ने उसके भाई की पत्नी समरीन जोकि गर्भवती है, के पेट पर लात मार दी जिससे उसके गम्भीर चोट आयीं। फईम ने उसके भाई हसीन के मुँह पर जोरदार घूंसा मारा, जिससे उसके भाई हसीन का दांत टूट गया तथा मुँह से खून बहने लगा। वसीम ने उसके साढू मौ. अली के सिर पर डन्डा व हाथ में पहने कड़े से वार किया जिससे उसके साढू की नाक की हड्डी व सिर में गम्भीर चोटें आयीं तथा खून बहने लगा।

साहीन ने उसकी पुत्री नगमा व उसकी पत्नी नाजमा पर लाठी डन्डों डन्डों से वार किया जिससे उसकी पुत्री व पत्नी के काफी खुली व गुम चोटें आयी। छीना झपटी में उसकी पुत्रवधु आसिया के कानों के कुन्डल सोने के व चांदी का गले का हार तथा साली सीमा के पर्स में रखे 7 हजार रुपये जबरन छीन लिये। उसने बताया कि उक्त सभी व्यक्ति झगडालू व बदमाश, दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमें चल रहे हैं। उसकी व उसके परिवारवालों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख ये लोग उसे व उसके परिवार को धमकी देकर गये हैं कि आज तो तुम लोग बच गये लेकिन मौका पाकर तुम्हें व तुम्हारे परिवारवालों को जान से मार देंगें। उसे अन्देशा है कि उक्त व्यक्ति मौका पाकर उसके व उसके परिवारवालों के साथ कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मुस्मकीम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 119(1), 191(3), 333, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई इंदर सिंह के हवाले की गई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button