नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
थाना कार्यालय में पेंशनर्स की बैठक संपन्न।

रिपोटर विकास सिंह
थाना कार्यालय में पेंशनर्स की बैठक संपन्न।
नूरपुर। थाना कार्यालय में 5 अप्रैल को थाना क्षेत्र के पुलिस पेंशनर्स की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने की, जो स्वयं उपस्थित रहकर थाना परिसर में पेंशनधारकों से संवाद किया।बैठक में पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने गंभीरता से विचार करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी जायज़ मांगों और समस्याओं को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा।सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभाग द्वारा इस प्रकार की बैठक बुलाकर उन्हें सम्मान देने के लिए आभार जताया।इस मौके पर थाना क्षेत्र के कई पेंशनधारक मौजूद रहे और बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।


















