नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

वक्फ बिल के विरोध में बीएसपी कार्यकर्ताओं की बैठक।मायावती के समर्थन में एकजुटता का ऐलानइसरारुलहक क़ासमी,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

वक्फ बिल के विरोध में बीएसपी कार्यकर्ताओं की बैठक।
मायावती के समर्थन में एकजुटता का ऐलान
इसरारुलहक क़ासमी,

नूरपुर (विधानसभा 24) बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय कार्यालय पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए बहन कुमारी मायावती के विचारों के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता नूरपुर विधानसभा अध्यक्ष बलवंत सिंह ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी जिला अध्यक्ष समर सिंह एडवोकेट मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी काके सिंह रावी और हसूपुरा के प्रधान परम सिंह ने भी भाग लिया और केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि, “देश की आम जनता मौजूदा सरकार से परेशान हो चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है और न्याय अब सिर्फ किताबों तक सीमित रह गया है।”वक्फ संशोधन बिल पर टिप्पणी करते हुए वक्ताओं ने इसे मुस्लिम समाज के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि इस बिल से अल्पसंख्यकों के दिलों को ठेस पहुंची है और यह संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के भी खिलाफ है। काके सिंह रावी ने स्पष्ट किया कि “पूरी बीएसपी समाज इस मुद्दे पर बहन मायावती के साथ मजबूती से खड़ी है।बैठक में मौजूद अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में
इसरार नूरपुरी (नगर अध्यक्ष), मास्टर चरण सिंह खुरद, सुमित कुमार, महेश कुमार, चरण सिंह कलां, तरमल सिंह, संतोष कुमार, खुर्शीद अहमद, रोहताश कुमार, श्रीराम सिंह, वेद प्रकाश सिंह, लोकेन्द्र सिंह और मोहम्मद रफी आदि।।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से यह संकल्प लिया कि वे वक्फ विधेयक के खिलाफ पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाएंगे और मुस्लिम समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से खड़े रहेंगे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button