बान नदी पुल पर गलत जगह चेकिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जताया विरोध।

रिपोटर विकास सिंह
बान नदी पुल पर गलत जगह चेकिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जताया विरोध।
प्रशासन ने मानी बात।
नूरपुर।नूरपुर चांदपुर मार्ग स्थित बान नदी पुल पर पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने विरोध दर्ज कराया। यूनियन का कहना है कि यह चेकिंग बिल्कुल गलत स्थान पर की जा रही थी, जहां हादसे की संभावना बनी हुई थी। संगठन ने प्रशासन को चेताया कि यदि इस पर तुरंत संज्ञान न लिया गया, तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।इस संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से वार्ता की। पुलिस ने यूनियन की बात को स्वीकारते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में केवल तय और सुरक्षित प्वाइंटों पर ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को भी इस स्थिति से अवगत करा दिया गया है।भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो संगठन को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष डॉ. इशरत वारसी, नगर अध्यक्ष कफील सैफी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी डॉ. समीम राही, आलम प्रधान, और नगर व ब्लॉक के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















