बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी के निधन पर अर्मायदित पोस्ट:बिजनौर-मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी के करीबी पर केस, लिखा- शेरनी ने भेड़िये का किया शिकार !!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रत्याशी के निधन पर अर्मायदित पोस्ट:बिजनौर-मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी के करीबी पर केस, लिखा- शेरनी ने भेड़िया का शिकार किया


बिजनौर – मुरादाबाद से भाजपा के प्रत्याशी कुमार सर्वेश सिंह के निधन पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने से नाराज बीजेपी नेता ने सपा प्रत्याशी के करीबी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

बिजनौर शहर कोतवाली में भाजपा नेता अंशुल राजपूत ने तहरीर देते हुए मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के करीबी फैजान मलिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अंशुल राजपूत ने तहरीर में बताया कि मुरादाबाद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुमार सर्वेश के आकस्मिक निधन होने पर बिजनौर थाना कोतवाली के ग्राम झालरा के रहने वाले फैजान मलिक पुत्र सैफुल्लाह ने मौत का जश्न मनाते हुए कुंवर सर्वेश के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है।

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
चुनाव के समय पर माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की अभद्रता करते हुए अपने वाट्सएप स्टेटस पर लिखा की शेरनी ने भेड़िया का शिकार कर लिया और मुरादाबाद के अंदर शेरनी का जलवा छा गया है , इससे हिंदू समाज अत्यंत आहत हुआ है। पुलिस ने अंशुल राजपूत की तहरीर पर फैजान मलिक पुत्र सैफुल्लाह निवासी झालरा के खिलाफ धारा 505( 2) पर 66 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button