एक हफ्ते से था लापता,आज मिला शव लपकना नदी में सड़ा हुआ

जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,बीते एक सप्ताह से लापता युवक का सड़ा गला शव लपकना नदी से मिला है। शव की शिनाख्त हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रविवार को गांव खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी ग्रामीणों ने 112 पर गांव के पास बह रही लपकना नदी में किसी युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालना चाहा तो शव बुरी तरह से खराब हो चुका था। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई। शव की पहचान 40 वर्षीय कामरान पुत्र मा. अमीन निवासी मोहल्ला जुलाहान जसपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा
भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। वह एक सप्ताह से घर से लापता था। उसके परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई फिरोज ने बताया कि वह अपने भाई को ईद से पहले नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आया था। कुछ लोगों ने दो दिन पहले उसे नगर में देख जाने की बात कही थी। इसलिए उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। मृतक अविवाहिता था।


















