सरकारी मास्टर पर लगा एक लड़की से कई बार दुष्कर्म का आरोप,एससी,एसटी एक्ट में मुकदमा

देहरादून / उत्तराखंड (आईरा न्यूज नेटवर्क ),,,शिक्षा विभाग में तैनात सरकारी शिक्षक ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। सरकारी शिक्षक पर एक लड़की पर कई बार रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस पर शिकायत करने पर आरोपी शिक्षक ने उसे धमकी भी दी है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
उत्तरकाशी के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक पर देहरादून की एक लड़की से रेप का आरोप लगा है। कुछ समय पहले ही आरोपी की सगाई हुई थी। पीड़िता ने शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
सीओ डालनवाला आशीष भारद्वाज के अनुसार, मूल रूप से श्रीनगर निवासी एक युवती देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले कई साल से कोचिंग कर रही है। सात साल पहले प्रवीन भट्ट हाल निवासी राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगोड़ा उत्तरकाशी उससे देहरादून में मिला था।


















