काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जानिए कौन कौन हुए “ब्राह्मण गौरव ” से सम्मानित काशीपुर में

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का सम्मान समारोह चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय रहीं। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर ब्राह्मण बंधुओं को प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने माला पहना कर व सम्मान पत्र प्रदान कर “ब्राह्मण गौरव” से सम्मानित किया‌। उत्तराखंड रत्न प्राप्त वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा समेत डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, लता शर्मा, शालिनी शर्मा, प्रभा तिवारी व प्रदीप जोशी को भी ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश की तरक्की के लिए हमेशा तत्पर है। महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण अपनी कर्मठता, दृढ़ता, विनम्रता, सहजता व संकल्प शीलता एवं उदारता से समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है व एक दर्पण के रूप में प्रसारित करता है। प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने कहा कि ब्राह्मण अथक परिश्रम, शिक्षा, प्रेम, समाज सेवा, दृढ़ संकल्प के प्रति हमेशा समर्पित रहता है। समारोह का संचालन पंडित संदीप चतुर्वेदी व पंकज पंत ने किया। भास्कर त्यागी, पंकज पंत, संदीप चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, गिरीश चंद्र अधिकारी, शालिनी शर्मा, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, देवांग मिश्रा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button