मटर तोड़ने जा रहे 16 वर्षीय किशोर की ट्रेक्टर के नीचे कुचल कर मौत

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर आज सुबह एक किशोर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम वीरपुर कटैया निवासी रिजवान का 16 वर्षीय पुत्र फरमान आज सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर मटर की फली तोड़ने खेतों की ओर जा रहा था इसी दौरान मार्ग में संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरकर उस ट्रैक्टर ट्राली के नीचे ही कुचला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्ट मार्टम हेतु पीएम हाउस भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।


















