काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नहर किनारे कच्ची शराब बनते पुलिस ने दबोचा,40 ली शराब और उपकरण बरामद

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड(रिजवान अहसन ),,,पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब बनाते दबोच लिया इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कच्ची अवैध शराब बनाने के उपकरण समेत करीब 40 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है।
बता दें कि थाना आईटीआई पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की एक व्यक्ति बरखेड़ी गांव में स्थित नहर के किनारे कच्ची अवैध शराब बना रहा है पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए छोटी बरखेड़ी गांव में स्थित नहर के किनारे पर घेराबंदी कर गुरदेव सिंह पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर को अवैध कच्ची शराब कसीदगी करते हुए गिरफ्तार किया मौके पर अभियुक्त के कब्जे से अवैध शराब कसीदगी के 02 ड्रम लोहे के, 02 एल्युमिनियम के पाईप, 02 प्लास्टिक के पाईप,02 प्लास्टिक के डिब्बे,01 काले रंग के रबड़ ट्यूब में लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट,कांस्टेबल उमेश तोमक्याल,कांस्टेबल रमेश बंग्याल,कांस्टेबल महेंद्र नयाल आदि शामिल रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button