देहरादून-उत्तराखण्ड़

दोस्तो के साथ मिलकर किया दुष्कर्म,बनाई वीडियो,किया ब्लैकमेल,हुआ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,राजधानी देहरादून से एक किशोरी से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने रेप पीड़िता को शहर में उसके पोस्टर चिपकाने की धमकी दे डाली।
ये घटना उत्तराखंड के देहरादून की है।कोतवाल राजेश साह के मुताबिक देहरादून में किराये के घर पर रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। उस व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री मंगलवार को परेशान थी। इसका कारण पूछे जाने पर बेटी ने बताया कि फैजल नाम का युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसने पीड़िता से दोस्ती के बाद दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी फोटो भी खींच ली थी। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उससे दस हजार रुपये की डिमांड की जा रही है
पीड़िता के पिता के मुताबिक फैजल उनसे 10 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। डिमांड पूरी नहीं होने पर वह उनकी बेटी के शहर में पोस्टर चिपकाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने फैजल हाल निवासी देवऋषि एन्क्लेव देहरादून, मूल निवासी किरतपुर बिजनौर यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता से मिले मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बिजनौर से धर दबोचा है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button