खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक, बिजनौर द्वारा थाना शेरकोट पर नियुक्त मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित!!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनोर – थाना शेरकोट पर नियुक्त मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार शराब का सेवन करने का आदि होने व शराब का सेवन करने के उपरान्त आमजन के साथ अच्छा व्यवहार न करने तथा राजकीय कार्यों में रुचि न लेने एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों/निर्देशों की अवहेलना करने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार उपरोक्त को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया । इस संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी, धामपुर को इस निर्देश के साथ दी गयी है कि 07 दिवस में जांच कर आख्या प्रेषित करें ।
पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते तथा ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो । विधि के प्रतिकूल तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button