अवैध खनन को लेकर एस डी एम पर भड़के विधायक आदेश चौहान

जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ) फीका नदी में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आने के बाद आज जसपुर विधायक आदेश चौहान एसडीएम कार्यालय पहुंचे कर डंपर और जेसीबी को सीज न करने, खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुऐ विधायक भड़क गए। इस दौरान दोनो के बीच तीखी नोकजोक भी हुई ।विधायक द्वारा तहसील प्रशासन पर कथित भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप भी लगाए। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर मामला शांत हुआ।
गोरतलब हे कि मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना के बाद विधायक आदेश चौहान ने एसडीएम को फीका नदी में अवैध खनन की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम गौरव चटवाल ने तत्काल तहसीलदार शुभांगनी को मौके पर भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। जिस पर तहसीलदार शुभांगिनी ने मौके से एक जेसीबी ले आई थी । आज बुधवार को विधायक आदेश चौहान एसडीएम कार्यालय पहुंच गए तथा एसडीएम से अवैध खनन में कार्रवाई की जानकारी मांगी। विधायक ने आरोप लगाते हुए एसडीएम को बताया कि अवैध खनन में लिप्त दो डंपर और एक जेसीबी को मौके पर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश में नदी से 500 मीटर के अंदर खनन को अवैध माना गया है। इसके बाद भी नदी के किनारे खनन का पट्टा दिया गया। इस दौरान दोनो के बीच खासी नोक जोख हुई। एक घंटे तक एसडीएम, तहसीलदार विधायक के बीच चली वार्ता के बाद अवेध खनन पर कार्यवाही के मिले आश्वासन पर विधायक माने।






