उत्तराखंड
ग्रामीणों ने बैट्री चुराते रंगे हाथो पकड़े दो चोर , किया पुलिस के हवाले
जसपुर /उत्तराखंड (सूनील श्रीवास्तव) नादेही चीनी
मिल स्थित बैटरी मरम्मत की दुकान से चोरी हुई बैटरी तथा इनवर्टर के साथ दुकानदारों ने चोरों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया चरण सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी जसपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसकी नादेही चीनी मिल पर बैटरी मरम्मत करने की दुकान हैl चोरों द्वारा एक बैटरी तथा दो इनवर्टर चोरी कर लिए गए थे धर्मेंद्र सिंह पुत्र हेमराज सिंह निवासी धर्मपुर दिनेश पुत्र हरपाल निवासी जाफराबाद विशाल पुत्र वीरेंद्र निवासी नादेही विनोद पुत्र रामचंद्र ने चीनी मिल समिति के पीछे झाड़ियां में चोरी का सामान उठाते हुए फरमान पुत्र नन्हे राजपुर निवासी व तेजपाल पुत्र प्रवीण निवासी पूरनपुर को रंगे हाथों पकड़ लिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही हैl


















