शास्त्री नगर में युवाओं ने भाजपा में जताई आस्था

शास्त्री नगर में युवाओं ने भाजपा में जताई आस्था



करनाल। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज शनिवार को शास्त्री नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रतनगढ़ सरपंच प्रतिनिधी प्रवीण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताई उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को काम चाहिएं और भाजपा राज में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की निति को क्रियान्वित करते हुए जमकर काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के जमकर विकास कार्य हो रहे हैं। जिला विस्तारक शशि दुरेजा ने कहा कि भाजपा आज जन-जन की लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है। लोगों का भाजपा पर पूरा विश्वास हैं। देश और प्रदेश का भला केवल भाजपा ही कर सकती है। राम नगर मंडल अध्यक्ष राजेश अग्गी ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास को देखकर विपक्ष पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। जनता के आशीर्वाद से भविष्य में भी भाजपा इसी तरह सबको साथ लेकर चलेगी और विकास की गंगा यूं ही बहती रहेगी। इस अवसर पर महामंत्री प्रमोद नागपाल व जगत सिंह, मोहन लाल, सुशील कुमार, मोनू पांचाल, विकास कश्यप, प्रिंस चौधरी, साहिल, सोनू, अरुण, रवि, परदिप भी उपस्थित रहे




























