न्यायालय बिजनौर के सभागार कक्ष मे माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मदन पाल सिंह की उपस्तिथि मे संगोष्ठी का आयोजन

बिजनोर– 14 सितम्बर 2023 को हिन्दी दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय बिजनौर के सभागार कक्ष मैं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मदन पाल सिंह की उपस्तिथि मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण दवारा हिन्दी दिवस पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किये. न्यायिक अधिकारीगण की ओर से श्रीमति शोभा भाटी दवारा बताया गया की देश को एकता के सूत्र मे बाँधने वाली हिन्दी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि भावो की अभिव्यक्ति हैं आज हिन्दी को पुरे विश्व मे बेहद सम्मान दिया जाता हैं, श्री शिवानंद गुप्ता दवारा एक कविता का गायन किया गया, श्रेय शुक्ला दवारा भाषा मे संवाद के महत्व को बताया, श्री प्रकाश चंद्र शुक्ला दवारा हिन्दी मे काम काज को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये! श्री विनोद कुमार प्रधान न्यायाधीश दवारा भी अपने विचार प्रस्तुत किये, चीफ लीगल एड डिफेन्स कॉउंसले श्री प्रवीण सिंह देशवाल दवारा हिन्दी व्याकरण के महत्व को बताया गया, इसके अतिरिक्त अन्य न्यायिक अधिकारीगण श्री विजय कुमार, श्री तलेवर सिंह एवं अधिवक्तागण श्री संजीव कुमार बबली, श्री राधेश्याम आदि दवारा हिन्दी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किये! उक्त कार्यक्रम का समापन जनपद न्यायाधीश दवारा हिन्दी दिवस पर अपना सम्बोधन देकर किया!
उक्त कार्यक्रम का संचालन सुश्री पूजा शर्मा दवारा किया गया!


















