धामपुर तहसील के विद्युत विभाग अधिकारियों के हौसले बुलंद 4 दिनों से ग्रामीण क्षेत्र की लाइट के साथ खेल रहे हैं आंख में चोली।

बिग ब्रेकिंग न्यूज़।
धामपुर तहसील के विद्युत विभाग अधिकारियों के हौसले बुलंद 4 दिनों से ग्रामीण क्षेत्र की लाइट के साथ खेल रहे हैं आंख में चोली।
विद्युत विभाग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की उड़ा रहा धज्जियां 16 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में लाईट देने के आदेशों के बाद भी 8 घंटे भी लाईट नहीं दे पा रहा है।
जैसा की आप सभी जानते है की जिला बिजनौर में गुलदार का बढ़ता आतंकवाद पूरे बिजनौर में गुलदार की दहशत फैली हुई है उसके बाद भी विद्युत विभाग खेल रहा आंख में चोली।
धामपुर विद्युत विभाग कर्मचारी राजवीर सिंह ने बताया कि जैसी लाईट ऊपर से आ रही है वैसे ही लाइट हम आपके गांव तक पहुंचा रहे हैं जितनी लाइट आ रही है उतनी ही लाइट में आप गांव के निवासी खुश रहें जैसा कि सभी जानते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदारो का प्रकोप बहुत बढ़ गया है और सभी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है फिर भी विद्युत विभाग लाईट देने में आनाकानी कर रहा है लाईट ना आने के कारण भी अंधेरे में गुलदार किसी पर भी हमला कर सकता है जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है घटना घटित होने के बाद क्या इस घटना का जिम्मेदार विद्युत विभाग होगा।






