नगर पालिका इलाके के बूथों का एसपी ने किया निरीक्षण।

नगर पालिका इलाके के बूथों का एसपी ने किया निरीक्षण।
इलाके के संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
मौके पर दिए कई सुधार करने के निर्देश
नूरपुर।बुधवार को जिले के एसपी नीरज जादौन ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत खालसा इंटर कालेज,प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल मतदान केन्द्रो का एसपी नीरज जादौन व एसडीएम रीतू चौधरी के द्वारा भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।इस मौके पर बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथ का जायजा लिया जा रहा है तथा देखा जा रहा है कि बूथ पर बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय, रैंप, पर्याप्त साफ-सफाई इत्यादि की स्थिति क्या है। निरीक्षण के दौरान दिखी छोटी-छोटी कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिये गए। इस दौरान उन्होंने बूथों पर व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारीगण को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मतदान केंद्रों के बूथों पर मतदाता के प्रवेश व निकास की व्यवस्था देखी गयी। स्थान चयन ठीक मिलने पर मानक के अनुरूप अन्य व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा नगर निकाय चुनाव को लेकर शासन सख्त है कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी
रिपोटर विकास सिंह


















