न्यूज़पॉलिटिक्समैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सपा के गढ़ करहल में गरजे ओमप्रकाश राजभर नुक्कड़ सभा कर राजकुमारी कश्यप के लिए मांगे वोट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी श्री सुबोध कुमार

सपा के गढ़ करहल में गरजे ओमप्रकाश राजभर

ओमप्रकाश राजभर ने नुक्कड़ सभा कर राजकुमारी कश्यप के लिए मांगे वोट

करहल : शुक्रवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सुभासपा प्रत्याशी राजकुमारी कश्यप के लिए वोट मांगने करहल पहुँचे । इस दौरान उन्होंने करहल में नुक्कड़ सभा कर राजकुमारी कश्यप के लिए वोट मांगे ।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी वंचित और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ती है उन्होंने कहा कि देश में एक समान शिक्षा होनी चाहिए ,गरीबों का बिजली का बिल और किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए, गरीबों को फ्री इलाज मिलना चाहिए । उन्होंने पत्रकार आयोग के गठन की भी बात कही । उन्होंने जाति जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि देश में अभी तक जातियों की कोई गिनती नहीं है जातियों की गिनती होनी चाहिए ।
नगर निकाय चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि बीजेपी जब सत्ता से बाहर रहती है तब भी नगर निगम में जीत हासिल करती है अब वह सत्ता में है तो आप समझ सकते हैं उन्होंने कहा कि नगर पंचायत और नगर पालिका में हमारी पार्टी की सुभासपा, सपा ,बसपा और कांग्रेस को भी जीत मिलेगी । उन्होंने कहा कि जहां जिसका वजूद है वहां उसका प्रत्याशी जीतेगा । सपा के गढ़ में चुनाव लड़ाने पर पूछे सबाल के जबाब में उन्होंने कहा मैनपुरी सपा का गढ़ नही है आजमगढ़ सपा का गढ़ था अब वो भी सपा का गढ़ नही रहा । उन्होंने कहा करहल में उनकी प्रत्याशी की जीत होगी ।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने मनुस्मृति पर भी बयान दिया उन्होंने कहा कि मनु स्मृति में महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार नही दिया गया है । उन्होंने कहा कि हम चाहते है सभी को समान शिक्षा मिले।
पत्रकारों द्वारा लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने को लेकर पूछे सबाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जबाब नही दिया । तीसरे मोर्चे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को जिताने के लिए मुसलमानों और दलितों और पिछड़ों को गुमराह करने के लिए तीसरा मोर्चा बना है l उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे में ऐसे लोग शामिल हो रहे हैं जिनके पास वोट नहीं है ।
तीसरे मोर्चे में शामिल होने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा और जेडीयू एक मंच हो जाएं फिर फोन करें तो राजभर भी हाजिर हैं ।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचन्द्र कश्यप , राष्ट्रीय सचिव शिशुपाल सिंह यादव , प्रत्याशी राजकुमारी कश्यप समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रह!

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button