Uncategorizedबिजनौर-उत्तरप्रदेश
अंजनी पुत्र हनुमान जी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान निकाली गई शोभायात्रा

साहनपुर मोहल्ला रावापुरी में नवनिर्मित मंदिर पर आज शुक्रवार को अंजनी पुत्र हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई और हवन भंडारा हुआ। कलशयात्रा शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई जो रवापुरी कृष्णा जन सेवा केंद्र से शुरू होकर परिक्रमा देते हुए होली के सामने को होती हुई गई। वह फिर मंदिर पर वापस आई शोभायात्रा के मंदिर में पहुंचने पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में पंडत जी द्वारा पूजा-अर्चना करवा कर हवन में ग्रामवासियों से आहुतियां दिलवाईं। इसके बाद मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की मूर्ति की पूजा की मूर्ति की पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में यह मूर्तियां ग्रामवासियों के सहयोग से प्रतिष्ठित करवाई गई हैं।


















