बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिजनौर 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर मे एक 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई जिसके बाद मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया। बेटे की हत्या से गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर रात भर हंगामा किया बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में देर शाम एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या करदी गई। मृतक के पिता ने थाने मे तहरीर देते हुए बताया की उसका 22 वर्षीय पुत्र अंकित सैनी जो की चांदपुर की पुरानी सब्जी मंडी के निकट एक मोबाइल की दुकान चलाता था। जिसको देर शाम उसके ही पड़ोसी दुकानदार मुकेश ने पैसो के लेनदेन के लिए अंकित को अपनी दुकान मे बुला लिया और अपने बेटे वंश व साथी सचिन के साथ मिलकर अंकित सैनी की धारदार हत्यार से गला रेतकर निर्मम हत्या करदी। हत्या की खबर से इलाके मे सनसनी फैल गई। उधर पुलिस भी मृतक के परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मृतक युवक अंकित के शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा। उधर युवक की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता ने 3 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है और सभी को फांसी दिलाए जाने की मांग की है। वंही पुलिस का कहना है की अंकित के हत्यारे मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारे मुकेश ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया की उसने पेसो के लेन देन को लेकर अंकित की हत्या की थी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button