संदिग्ध परिस्थिति मे युवक ने फांसी से लटक कर जान दी

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नूरपुर से विकास सिंह
नूरपुर। नगर नूरपुर के निकटवर्ती गाँव ढेला अहीर के जंगल मे एक युवक ने संदिग्ध परिस्तिथी मे फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली शुक्रवार को दोपहर ग्राम ढेला अहीर के जंगल मे एक युवक पैङ से लटका मिला जिससे ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। गाँव के लोग अकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारा व शिनाख्त हेतु गाँव मे छानबीन की गई। जहा युवक ग्राम ढेला अहीर निवासी हसमुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र आफाक के रुप मे हुई। युवक देहरादून मे रहकर बुनाई का काम कर अपना पालन पोषण करता था। युवक के तीन छोटे छोटे बच्चे है। नूरपुर थाना अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया की युवक के आत्महत्या करने का करण पता नही चल सका है। मृत्यु का सही कारण तो छानबीन करने के बाद ही पता चल पाएगा। जिससे पुलिस आगे की कार्रवाई कर पाएगी।


















