हनुमान जन्मोउत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया

आईरा न्यूज़ नेटवर्क धामपुर बिजनौर से अमित शर्मा
धामपुर। मोहल्ला खतियान स्थित सुनारो वाले शिव मंदिर मेड सभा में हनुमान जन्मोउत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया ।
आरम्भ में नरेश वर्मा द्वारा संकट मोचन हनुमान जी का विधि विधान से चोला परिवर्तित कर श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मन का पाठ तथा हनुमान चालीसा व राम स्तुति का संगीत में गायन किया गया जिससे वातावरण पूर्ण भक्ति मय हो गया।
भजन संध्या कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति पूर्ण मनमोहक भजनों का गायन किया। उमा वर्मा द्वारा अंजनी का लाला बड़ा मतवाला हवा में उड़ता जाए रे तथा सुमन वर्मा ने अंजनी के लाल यह अंगूठी तूने कहां पाई तथा संगीता रस्तोगी ने जरा घूमने तो घाटे चलिए वहां रहते बालाजी महाराज है । बीना वर्मा द्वारा छम छम करता आया रे सखी हनुमान बजरंगबली आदि भजनों की प्रस्तुति दी तथा अन्य महिलाओं ने भी भजनों का गायन किया। इस अवसर पर लक्ष्मी वर्मा नविता वर्मा पारुल वर्मा कंचन वर्मा दीपमाला वर्मा पूजा वर्मा पायल वर्मा उमा वर्मा सुमन वर्मा पूनम वर्मा संगीता रस्तोगी रेनू भारद्वाज सरोज शर्मा रेनू तोमर बीना वर्मा प्रेमवती प्रभा क्षमा तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश वर्मा सतीश वर्मा व सूर्यकांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।


















