तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि भाई बहन समेत तीन लोग घायल

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
बिजनौर । नगीना में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि भाई बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार परिवार एक समारोह में काशीपुर से चंडीगढ़ (पंजाब) एक पारिवारिक समारोह में जा रहे थे।
उनकी कार कोतवाली देहात नगीना के बॉर्डर पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण गाड़ी सतकरतार व उसकी पत्नी सिमरन कौर की मोके पर मौत हो गई। जबकि पुत्री हरनीत, पुत्र जपदीप व दोस्त गुरजीत घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि दंपत्ति के शव पोस्टमार्टम के लिये। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं।
बिजनौर के नगीना में हरिद्वार – काशीपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि भाई बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार परिवार एक समारोह में काशीपुर (उत्तराखण्ड) से चंडीगढ़ (पंजाब) जा रहा था। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। नगीना पुलिस ने दंपत्ति के शव पोस्टमार्टम को भेज दिया । सतकरतार पुत्र हरबंस सिंह निवासी छोटे गुरुद्वारे वाली गली थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर अपनी पत्नी सिमरन कौर, बेटा जगदीप (15) व बेटी हरनीत (21) व दोस्त गुरजीत पुत्र बलदेव निवासी फसीहापुर थाना काशीपुर उधम सिंह नगर के साथ कार में सवार होकर शुक्रवार सुबह काशीपुर (उत्तराखंड) से चंडीगढ़ (पंजाब) एक पारिवारिक समारोह में जा रहे थे।




























